साहिबगंज, जुलाई 30 -- Sahibganj News: बरहड़वा, प्रतिनिधि। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को मानसून के दौरान फैलने वाली मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बीपीएम संजय कुमार सिंह ने की। बैठक में मलेरिया, कालाजार, डेंगू, चिकुनगुनिया व डायरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम और समय पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बीपीएम ने सभी मल्टी पर्पस वर्कर (एमपीडब्ल्यू) को अपने-अपने क्षेत्र में नियमित निगरानी रखने तथा संदिग्ध मरीजों की सूचना तत्काल स्वास्थ्य विभाग को देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी गांव में महामारी या संक्रामक बीमारी की सूचना मिलने पर इसकी जानकारी तुरंत सहिया साथी को दी जाए, ताकि स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। यह भी पढ़ें...