Sahibganj News: मोबाइल चुराने में चोर गिरोह करता बच्चों का इस्तेमाल
साहिबगंज, सितम्बर 28 -- Sahibganj News: तीनपहाड़। बच्चों का इस्तेमाल यहां के चोर गिरोह मुख्य रूप से भीड़ से लोगों के पॉकेट से मोबाइल चुराने में करता है। अकेले तीनपहाड़ व आसपास के क्षेत्र में करीब 18- 20 चोर गिरोह हैं । ये गिरोह मोबाइल चोरी करवाने के लिए, 14 साल से कम उम्र के बच्चों का इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए पहले बच्चों को किसी के जेब से मोबाइल उड़ाने का प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण के बाद योग्यता के मुताबिक से एक से तीन लाख रुपए तक उन बच्चों का वेतन तय होता है। गिरोह के लोग प्रशिक्षण के बाद इन बच्चों को अपने साथ बड़े शहरों में ले जाकर भीड़ भाड़ वाले इलाके मसलन, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, शॉपिंग मॉल, सब्जी मंडी या मेले से लोगों के जेब से मोबाइल चोरी करवाते हैं। इस दौरान संबंधित बच्चा अगर पकड़ा जाता है तो उसे छुड़वाने में आने वाला सारा खर्च ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.