Sahibganj News: मेडिकल स्टोर संचालक पर केस
साहिबगंज, सितम्बर 3 -- Sahibganj News: साहिबगंज। एक मेडिकल स्टोर के मालिक पर औषधि निरीक्षक के आवेदन पर केस दर्ज कराया गया है। उपरोक्त जानकारी जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में एक निजी अस्पताल में संचालित एक मेडिकल स्टोर को बंद कर दिया गया था। इसके बावजूद उसी मेडिकल स्टोर के संचालक ने प्रतिबंधित कफ सिरप खरीदने का मामला प्रकाश में आया था। इसे लेकर औषधि निरीक्षक ने थाना में आवेदन दिया है। उस पर एनडीपीसी एक्ट के तहत केस कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.