साहिबगंज, अक्टूबर 9 -- Sahibganj News: साहिबगंज। पलाश (झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी ) के तत्वावधान में साहिबगंज जिले के सभी प्रखंडों में 01 से 09 अक्टूबर तक आयोजित मुद्रा ऋण दस्तावेजीकरण अभियान संपन्न हो गया। सात कार्य दिवसों तक संचालित इस अभियान का उद्देश्य सखी मंडल से जुड़ी पात्र महिलाओं को मुद्रा ऋण की सुविधा से जोड़कर स्वरोजगार एवं आजीविका के अवसर उपलब्ध कराना था। अभियान के अंतर्गत जिले के सभी प्रखंडों में संचालित 44 संकुल स्तरीय संघों के माध्यम से ग्राम स्तर पर शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों के माध्यम से सखी मंडल की पात्र महिलाओं को मुद्रा ऋण के लिए आवेदन करने तथा आवश्यक दस्तावेजों के संकलन एवं दस्तावेजीकरण की प्रक्रिया में सहयोग प्रदान किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...