साहिबगंज, अगस्त 25 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। सड़क हादसे में मारे गये युवक के शव को मेनरोड पर रखकर आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने मंगलवार को जाम कर दिया। राजमहल-तीनपहाड़ मुख्य मार्ग पर कैलाश पोटरी के पास बीते सोमवार की रात को हुए सड़क हादसे में साइकिल सवार महावीर उरांव की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपे जाने के बाद मंगलवार को परिजनों व ग्रामीणों ने गुनिहारी पंचायत के बेगमपुरा स्थित झझमिया काली मंदिर के पास शव को सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग को लेकर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक सड़क जाम रहने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। इधर, जाम की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हसनैन अंसारी व एसआई ओम प्रकाश चौहान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों व ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। थाना प्रभारी ने सरकारी प्रावधान क...