साहिबगंज, जुलाई 28 -- Sahibganj News: मंडरो।प्रखंड संसाधन केंद्र, मिर्जाचौकी (मंडरो) की ओर से प्रखंड के मिर्जाचौकी संकुल का भी 18 सरकारी विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के पुनर्गठन की तिथि घोषित कर दी गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी-सह-जिला कार्यक्रम पदाधिकारी,झारखंड शिक्षा परियोजना साहेबगंज के निर्देश के आलोक में यह कार्य निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराया जाएगा।जारी आदेश के अनुसार विभिन्न विद्यालयों में 8 अगस्त एवं 10 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे से पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रारंभ होगी।इसके लिए प्रत्येक विद्यालय में अलग-अलग पर्यवेक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है।इनमें सीआरपी, बीआरपी,शिक्षक एवं अन्य शिक्षा कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीईईओ कार्यालय ने निर्देश दिया है कि सभी पर्यवेक्षक निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिय...