साहिबगंज, अक्टूबर 1 -- Sahibganj News: मंडरो। 2018 बैच के सब इंस्पेक्टर सुमित कुमार सिंह ने गुरुवार को मिर्जाचौकी थाना प्रभारी के रूप में कार्यभार संभाल लिया। इससे पूर्व वे बरहरवा थाना प्रभारी के पद पर कार्यरत थे।कार्यभार संभालने के बाद थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना,अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही अपराध पर अंकुश लगाया जा सकता है।उन्होंने आम लोगों से किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि,नशे के कारोबार या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।उन्होंने कहा कि फरियाद लेकर थाना पहुंचने वाले लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने म...