साहिबगंज, जुलाई 16 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत बेगंडुब्बीं गांव में गुरुवार को आपसी विवाद में हुई मारपीट में मां बेटा घायल हो गया। रोगीला बीवी (60) ने अपने पुत्र इब्राहिम शेख आदि अन्य बेटों पर मारपीट कर घायल कर देने आरोप लगाया है। वहीं दूसरी ओर घायल बेटा इब्राहिम शेख (40) ने अन्य भाइयों एवं मां के द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाया है। दोनों घायलों को परिजनों के द्वारा इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर कुमार सौरभ के द्वारा इलाज किया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना के ए एस आई काली पद मुर्मू दल बल के साथ अस्पताल पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...