साहिबगंज, अगस्त 8 -- Sahibganj News: साहिबगंज। शहर के एलसी रोड निवासी दो युवक को नगर थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि चार दिन पूर्व एलसी रोड मे कासिम उर्फ राजू के साथ मारपीट की गई थी। इस मामले में आधे दर्जन लोगों को आरोपी बनाया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...