Sahibganj News: मारपीट के आरोप में छह पर केस,जांच
साहिबगंज, अगस्त 7 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि।थाना क्षेत्र की एक महिला सेमा खातून ने ससुराल पक्ष के लोगों पर कथित रूप से दहेज की मांग और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए राजमहल थाना में केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया है 2 अगस्त को शाम लगभग 7:00 बजे उसके ससुराल पक्ष के छह लोगों ने एकजुट होकर उसके साथ मारपीट की। दहेज के रूप में अवैध रूप से रुपये की मांग की। विरोध करने पर उसके साथ दुर्व्यवहार किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- दहेज के लिए उत्पीड़न व ससुर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.