साहिबगंज, अगस्त 24 -- Sahibganj News: तालझारी। झारखंड राज्य आजीविका ऑल कैडर संघ की प्रखंड मंडलीय महिलाओं ने मानदेय बढ़ोतरी की मांग को लेकर सोमवार को यहां बीडीओ सह सीओ राम सुमन प्रसाद को ज्ञापन सौंपा। महिलाओं का कहना था कि आजीविका ऑल कैडर वर्ष 2019-20 से ही ग्रामीण विकास के तहत प्रखंड के वीओ स्तर पर पंचायत एवं संकुल स्तर के समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण देकर ग्रामीण सुदुरवर्ती क्षेत्रों में आजीविका बढ़ाने से संबंधित कार्य कर रही हैं। प्रतिदिन सेंटर जाकर काम करना पड़ता है ,लेकिन उन्हें मानदेय बहुत कम मिलता है। मौके पर इस दौरान अफसाना खानम, रानी हांस्दा, फुल मूनी हांसदा, मेरी मरांडी, चांदनी कुमारी, निशा भारती, रीता देवी, तबस्सुम परवीन, तरन्नुम परवीन, फरीदा बीवी, प्रीति कुमारी सहित काफी संख्या में समूह की महिला दीदी शामिल थीं। यह भी पढ़ें- Ranchi...