साहिबगंज, अक्टूबर 15 -- Sahibganj News: साहिबगंज। लंबित मांगों को लेकर बुधवार को सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने काला बिल्ला लगाकर कार्य किया। चिकित्सकों ने में स्पष्ट किया है कि फिलहाल वे अपनी नियमित सेवाएं जारी रखेंगे, लेकिन 21 अक्टूबर तक मांगों पर ठोस पहल नहीं होने पर 22 अक्टूबर से संपूर्ण कार्य बहिष्कार किया जा सकता है। चिकित्सकों का यह आंदोलन बेहतर चिकित्सा व्यवस्था, डॉक्टरों की सुरक्षा, सरकारी चिकित्सकों की कैरियर प्रगति, अस्पतालों के लंबित भुगतान और स्वास्थ्य संस्थानों से जुड़े नियमों में सुधार समेत आठ सूत्री मांगों को लेकर चल रहा है। चिकित्सकों की प्रमुख मांगों में झारखंड मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट का प्रभावी क्रियान्वयन और स्वास्थ्य संस्थानों में पर्याप्त सुरक्षा है। व्यवस्था सुनिश्चित करना शामिल है। डॉक्टरों का कहना है कि स्वास्थ्यकर्म...