साहिबगंज, अक्टूबर 26 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि।थाना क्षेत्र के जामनगर के पांच लोगों के खिलाफ मारपीट कर महिला को घायल करने के आरोप लगाया गया है। राधानगर थाना क्षेत्र के फुदकीपुर की कनकलता देवी ने पुलिस को बताया है कि बीते 23 अक्टूबर को जामनगर के नामजद पांच लोगों ने कथित तौर पर लाठी-डंडे और हथियार से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया है। पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...