साहिबगंज, सितम्बर 5 -- Sahibganj News: साहिबगंज। गंगा मिशन (कोलकाता) की साहिबगंज शाखा व अखिल विश्व गायत्री परिवार की साहिबगंज शाखा के संयुक्त तत्वाधान में स्थानीय महिला महाविद्यालय परिसर में 5 सितंबर दिन शनिवार को शिक्षक दिवस पर 40 आम, कटहल, नारियल, आवंला का पौधरोपण किया गया। मौके पर वार्ड पार्षद सुशील भरतिया, सामाजिक कार्यकर्ता चंदेश्वर प्रसाद सिन्हा, कॉलेज के प्रार्चाय डा. अनूप कुमार साह, गायत्री परिवार के मुख्य ट्रस्टी संजीत कुमार चौधरी, कल्याण प्रसाद श्रीवास्तव,ओम प्रकाश सिन्हा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...