Sahibganj News: महिला के बैंक खाते से पांच हजार रुपये की अवैध निकासी
साहिबगंज, अक्टूबर 9 -- Sahibganj News: उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र के दरगाहडांगा गांव की एक महिला के बैंक खाते से पांच हजार रुपए की अवैध निकासी की खबर है। जानकारी के अनुसार महिला के बैंक खाते से दो अलग-अलग तिथियों में कुल पांच हजार रुपये की निकासी कर ली गई है। पीड़िता महिला ने बताया कि उनका बैंक खाता बैंक की बरहरवा शाखा में है। उन्होंने बताया कि उसके खाते में सरकारी योजना के तहत मिलने वाली राशि नियमित रूप से जमा होती है। छह अक्टूबर को उसके मोबाइल पर बैंक खाते से राशि निकासी का संदेश आया। संदेश मिलने के बाद उसे खाते से अनधिकृत निकासी का संदेह हुआ। इसके बाद वह बैंक शाखा पहुंची और खाते का लेन-देन विवरण (स्टेटमेंट) निकलवाया। महिला के अनुसार बैंक स्टेटमेंट की जांच करने पर पता चला कि 27 सितंबर को उसके खाते से 2500 रुपये तथा छह अक्टूबर को फिर 2500...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.