साहिबगंज, अक्टूबर 29 -- Sahibganj News: तीनपहाड़।तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के पड़रिया प्रमुख टोला निवासी रौशन कर्मकार (22) की सड़क हादसे में मौत हो गई।रौशन कर्मकार बीते बुधवार की रात्रि बाइक से महागामा से बाजार कर हवाजोड़ रहा था तभी जेएन प्लस टू उच्च विद्यालय के समीप सड़क हादसे में उसकी मौत हो गयी। परिजनों ने बताया कि रौशन लगभग 25 दिन पहले अपने फुआ के घर हावाजोड़ गया हुआ था।वही घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में गहरा शोक है। मृतक रौशन ने इस वर्ष ही तीनपहाड़ इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। वह पढ़ाई के साथ घर के कामों में भी हाथ बंटाता था। उसकी मां की मृत्यु लगभग एक साल पहले हुई थी। वह दो भाइयों में बड़ा था।इधर युवक की असामयिक मौत से पड़रिया प्रमुख टोला में गमगीन माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि रौशन काफी मिलनसार लड़का था। उसकी मौत की ...