साहिबगंज, जुलाई 21 -- Sahibganj News: साहिबगंज। ममता वाहन के बकाया राशि का भुगतान नहीं होने को लेकर डीसी दीपक कुमार दूबे को मंगलवार को ममता वाहन संचालकों ने आवेदन सौंपा है। आवेदन पर मंडरो, बोरियो व बरहेट के करीब एक दर्जन ममता वाहन संचालक व चालकों ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षर किया है। आवेदन में कहा गया है कि ममता वाहन की राशि अगस्त 2023 से अब तक भुगतान नहीं हुआ है। काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंडरो के पिंटू कुमार भगत का कहना था कि समय पर भुगतान नहीं मिलने से मैं अपने बच्चों के स्कूल का फीस जमा नहीं कर पाया। इससे मुझे बच्चों को स्कूल से निकाल दिया गया है। वर्तमान में बच्चा मेरा दूसरा स्कूल में पढ़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि मेरी पत्नी की तबीयत खराब है। पहले भी इसकी सूचना दिया हूं। पैसे नहीं रहने से उसका इलाज नहीं कर पा रहा हूं। ...