Sahibganj News: मध्याह्न भोजन से जुड़ी रसोइयों को मिला प्रशिक्षण
साहिबगंज, अक्टूबर 12 -- Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड के यूएमएस चालधोवा, बांझी व मठियो संकुल के विद्यालयों के मध्याह्न भोजन पीएम पोषण योजना से जुड़े रसोइयों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। चालधोवा संकुल के यूपीजी पीएस रामपुर में प्रशिक्षण हुआ। प्रशिक्षण में रसोइयों को भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई, पोषण मानक, गैस चूल्हा के सुरक्षित उपयोग, खाद्यान्न भंडारण और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में बताया गया कि सभी विद्यालयों में निर्धारित मेनू के अनुसार ही भोजन बनाना है और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना है। प्रशिक्षण में सीआरपी ईश्वर पंडित सहित प्रखंड के तीनों संकुल के विद्यालयों की रसोइया दीदियों ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.