साहिबगंज, अगस्त 24 -- Sahibganj News: उधवा । प्रखंड के आतापुर पंचायत के हाथीबांध मैदान में सोमवार को भैंसा लड़ाई का फाइनल प्रतियोगिता हुई। प्रखंड के घोड़ाबीर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब हासिल किया। इसी प्रकार पतना प्रखंड के आमगाछी टीम को उपविजेता घोषित किया गया। प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू शामिल हुए। उन्होंने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर उन्होंने कहा कि इस तरह के पारंपरिक आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र की संस्कृति और आपसी भाईचारा मजबूत होता है। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया । प्रतियोगिता देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से भी लोगों की भीड़ जुटी । मौके पर झामुमो केन्द्रीय समिति सदस्य मो एकलाकुर,प्रखंड अध्यक्ष अय्...