साहिबगंज, जुलाई 5 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। राजमहल व तीनपहाड़ थाना क्षेत्र में शनिवार को भूलवश जहरीला पदार्थ खा लेने से एक महिला व दो युवक इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचे। इनमें एक युवक की गंभीर स्थिति गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार पहली घटना मंगलहाट की पंचमी देवी (20) ने अनजाने में घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। दूसरी घटना तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के छोटा खुटहरी गांव की है। यहां लालचन मल्लिक (26) ने भूलवश गेहूं में कीड़ा लगने से बचाव के लिए रखी सल्फास की गोली खा ली। तीसरी घटना में भैंसमारी गांव के दशरथ महतो (23) ने भूलवश जहरीला पदार्थ खा लिया । यह भी पढ़ें- Sahibganj News: भूलवश खाया जहरीला पदार्थ, रेफर इससे तीनों की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया , जहां उनका इलाज चल रहा था।...