Sahibganj News: भूमि विवाद में हुई मारपीट में दो घायल
साहिबगंज, अगस्त 18 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। राधानगर थाना क्षेत्र के मनिहारी टोला में सोमवार को भूमि विवाद हुए मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार अब्दुल करीम (21) व रोजिना बीबी (24) का पड़ोसी के साथ भूमि संबंधी विवाद को लेकर कहासुनी होते बात मारपीट तक पहुंच गयी। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया। डॉ. सादिक अंसारी ने घायलों का प्राथमिक इलाज के बाद अब्दुल करीम को गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। मामले की जानकारी संबंधित थाना पुलिस को दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.