साहिबगंज, अक्टूबर 11 -- Sahibganj News: साहिबगंज। भारत स्काउट गाइड की ओर से रांची के जवाहर नवोदय विद्यालय में 11 अक्टूबर से राज्य पुरस्कार टेस्टिंग कैंप शुरू हो गया है। इसका संचालन झारखंड के एसओसी अमोद कुमार सिंह,धनबाद के डीओसी शिवचंद्र शर्मा, संताल परगना के डीओसी उमाशंकर सिंह, रविंद्र नाथ टैगोर हजारीबाग से, नीतू कुमारी हजारीबाग की प्रशिक्षक के रूप में रांची कैंप में आए हुए हैं। जिसमें 16 नवोदय विद्यालय, रांची क्लस्टर के सभी तृतीय सपन स्काउट गाइड नवोदय विद्यालय के भाग ले रहे हैं। इसमें जो उत्तीर्ण होंगे वह राष्ट्रपति अवार्ड के लिए चयनित होंगे। यह टेस्टिंग कैंप 11 से 15 अक्टूबर तक चलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...