साहिबगंज, अक्टूबर 9 -- Sahibganj News: साहिबगंज। राज्य सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में जिला नियोजनालय-सह मॉडल कैरियर सेंटर की ओर से शुक्रवार को भर्ती सह निबंधन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जिला नियोजन पदाधिकारी संतोष कुमार ने किया। शिविर में दो निजी नियोजकों ने भाग लिया। विभिन्न पदों के लिए आयोजित नियोजन प्रक्रिया में 10 अभ्यर्थियों का चयन, 15 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट तथा 16 युवक-युवतियों का झारनियोजन पोर्टल पर निबंधन किया गया।फोटो 16, मौके पर उपस्थित अभ्यर्थीगण।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...