साहिबगंज, सितम्बर 25 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। अनंत चतुर्दशी पर्व शहर सहित प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को विभिन्न मंदिरों में धूमधाम से मनाया गया। मिली जानकारी के अनुसार शहर के महाजन टोली स्थित राधा कृष्ण प्यारे लाल ठाकुरवाड़ी में पुरोहित जनार्दन उपाध्याय के द्वारा भगवान अनंत देव का कथा उपस्थित भक्तों को श्रवण कराया गया। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: श्रद्धा व भक्तिभाव से मनाई अनंत चतुर्दशीपूजा अर्चना और उपवास साथ ही प्रखंड के लखीपुर राधा कृष्ण मंदिर, नया बाजार , कासिम बाजार में भी भक्तों के उपवास रख कथा सुन पूजा अर्चना कर अपने परिजनों के सुख समृद्धि की कामना करते हुए अनंत धागा बांधा। अनंत पूजा को लेकर सुबह से ही बाजार में काफी चहल-पहल देखने को मिली विशेष कर पूजा सामग्री एवं फलों के दुकान में महिलाओं की भिड़ देखा गया। यह भी पढ़ें...