साहिबगंज, सितम्बर 20 -- Sahibganj News: साहिबगंज। ब्याहूत कलवार ट्रस्ट की ओर से रविवार को भगवान बलभद्र पूजन का आयोजन किया गया। स्थानीय अमख पंचायत भवन में इस मौके पर कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ध्रुव भगत,विशिष्ट अतिथि बीरबल भगत उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरूआत भगवान बलभद्र के पूजन से की गई। मौके पर यजमान के रूप में महाराजपुर के जयप्रकाश भगत सपत्नीक शामिल हुए। पूजन आदि के बाद लोगों में प्रसाद का वितरण हुआ। इसके बाद एक समाजिक बैठक व संगोष्ठी की गई। यह भी पढ़ें- Pakur News: श्रद्धा व उल्लास के साथ मना भगवान बलभद्र का जन्मोत्सवसमाजिक बैठक बैठक में समाज की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करते सभी को एकजूट होकर एक दूसरे की मदद करने का आह्वान किया गया। समाज के कमजोर लोगों को हरसंभव मदद करने के लिए सभी से अपी...