साहिबगंज, सितम्बर 8 -- Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बीते एक सप्ताह से एक्स-रे मशीन खराब है। इससे अस्पताल में इलाज कराने पहुंच रहे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुर्घटना, हड्डी में चोट समेत अन्य मामलों में चिकित्सकों ने एक्स-रे कराने की सलाह दिए जाने पर मरीजों को बोरियो से बाहर जिला मुख्यालय के सदर अस्तपताल सहित निजी जांच केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है। मरीजों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद मशीन खराब रहने से उन्हें अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए यह परेशानी और बढ़ गई है। कई मरीजों को जांच के लिए बाहर जाना पड़ रहा है। इससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी हो रही है। प्रखंड के मुर्गाबनी के बिनय हांसदा ...