साहिबगंज, अक्टूबर 25 -- Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी तरूण कुमार घाटी ने प्रखंड के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व सचिव को पत्र जारी कर 22 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक डिस्लेक्सिया जागरूकता माह मनाने का निर्देश दिया है। बीइइओ ने पत्र जारी कर कहा है कि राज्य कार्यालय के निर्देशानुसार दिव्यांग जन अधिकार अधिनियम 2016 के अनुसार 21 प्रकार की दिव्यांगता को भारत सरकार द्वारा परिभाषित किया गया है, जिसमें अधिगम अक्षमता भी एक प्रकार है। डिस्लेक्सिया इसी का एक प्रकार है, जिसमें बच्चों को पढ़ने-लिखने में कठिनाई होती है। विश्व स्तर पर प्रत्येक वर्ष अक्टूबर माह को डिस्लेक्सिया माह के रूप में मनाया जाता है। इसी क्रम में प्रखंड अंतर्गत सभी विद्यालयों में डिस्लेक्सिया जागरूकता माह के तहत निम्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी। ...