साहिबगंज, अगस्त 28 -- Sahibganj News: भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को बोरियो प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही बाजारों और मिठाई दुकानों पर चहल-पहल रही। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं भाइयों ने बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। रक्षाबंधन को लेकर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में विशेष उत्साह देखने को मिला। बहनों ने पूजा-अर्चना के बाद भाइयों के माथे पर तिलक लगाया और राखी बांधी। भाइयों ने भी बहनों को मिठाई खिलाकर पर्व की खुशियां साझा कीं। दूर रहने वाली बहनें भी अपने मायके पहुंचीं, जिससे परिवारों में उत्सव का माहौल रहा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: भागलपुर : बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांध मनाया रक्षाबंधन ब...