साहिबगंज, अक्टूबर 13 -- Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। स्थानीय राजकीय मध्य विद्यालय (बालक) में मध्याह्न भोजन के लिए चावल की भारी किल्लत हो गई है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बीइइओ को आवेदन देकर शीघ्र चावल आपूर्ति कराने की मांग की है।आवेदन में प्रधानाध्यापक ने लिखा है कि एमडीएम रिपोर्ट छह अक्टूबर को ही जमा कर दिया गया था, तब से रोज दूरभाष पर एमडीएम कम्प्यूटर ऑपरेटर को चावल आपूर्ति के लिए सूचना दी गई, लेकिन आपूर्ति नहीं की गई। 12 अक्टूबर को भी सूचित किया गया, फिर भी चावल नहीं दिया गया। विद्यालय में चावल नहीं रहने पर अध्यक्ष ने निजी तौर पर चावल स्कूल लाकर एमडीएम चलाया । यह भी पढ़ें- Sahibganj News: तीन दिनों से बंद था एमडीएम,बीपीओ ने कराया शुरू पत्र में प्रभारी प्रधानाध्यापक मथुरा प्रसाद यादव ने कहा है कि यदि 14 अक्टूबर तक चावल ...