साहिबगंज, नवम्बर 7 -- Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो बाजार निवासी सूरज कुमार रक्षित ने सिद्धो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के स्नातकोत्तर भूगोल विभाग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया है। पिछले दिन गुरूवार को विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह में राज्यपाल एवं विधानसभा अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि का श्रेय सूरज ने अपने माता-पिता और परिवार को दिया। बताया कि उनके पिता पावरोटी एवं बिस्कुट बेचकर उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। विशेष रूप से चाचा राजू रक्षित के निरंतर प्रोत्साहन और समस्त रक्षित परिवार के सहयोग को अमूल्य बताया। सूरज ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य यूजीसी-नेट उत्तीर्ण कर प्रोफेसर बनना है। सबसे बड़ी इच्छा है कि भविष्य में एसकेएम वि...