साहिबगंज, अगस्त 2 -- Sahibganj News: बोरियो। प्रखंड के गम्हरिया के पास स्थित बोंगा कोचा में स्थापित भगवान शिव की प्रतिमा क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था का केंद्र बनी है। खासकर सावन माह में यहां सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। श्रद्धालु जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, सावन की सोमवारी पर यहां आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। पूजा-अर्चना के दौरान पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव के जयघोष से भक्तिमय हो उठता है। मंदिर परिसर की साफ-सफाई एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ग्रामीणों द्वारा भी सहयोग किया जाता है। श्रद्धालुओं का कहना है कि बोंगा कोचा स्थित शिव प्रतिमा के प्रति लोगों की गहरी आस्था है और हर वर्ष सावन में यहां भक्तों की सं...