साहिबगंज, अक्टूबर 12 -- Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सभागार में सोमवार को स्वास्थ्य कर्मियों की मासिक बैठक सीएचसी प्रभारी डॉ. पंकज कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर विचार-विमर्श किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और लोगों को बीमारियों के प्रति जागरुक करने पर जोर दिया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. पंकज कुमार ने ...