साहिबगंज, जुलाई 31 -- Sahibganj News: बरहेट । लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने शुक्रवार को बरहेट संथाली चौक के पास रहने वाले झामुमो के वरिष्ठ कार्यकर्ता अलाउद्दीन अंसारी से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना । अलाउद्दीन अंसारी लंबे अर्से से समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं । घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं । विधायक ने परिजनों को ढांढस बंधाया एवं आगे हर संभव मदद करने की बात कही ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...