Sahibganj News: बिन्दुधाम प्रबंध समिति ने आय-व्यय किया सार्वजनिक
साहिबगंज, अगस्त 6 -- Sahibganj News: पतना। प्रखंड के झिकटिया स्थित बिन्दुधाम मंदिर परिसर में बुधवार को बिन्दुधाम प्रबंध समिति की बैठक हुई। बैठक में कमेटी के सदस्य व अन्य लोग भी शामिल हुए। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष शक्तिनाथ अमन ने की। बैठक में 2026 रामनवमी मेला का आय व्यय सार्वजनिक किया गया। इस क्रम में समिति के कोषाध्यक्ष नीलकंठ साह ने बताया कि विभिन प्रकार से कुल आय कुल 17 लाख 75 हजार 444.41 रूपये व विभिन्न आवश्यक कार्यों में कुल व्यय 13 लाख 43 हजार 313 रुपये की गई है। पूर्व का अवशेष राशि 3 लाख 50 हजार, 177.96 रुपये व वर्ष 2026 कि बचत राशि 4 लाख 32 हजार 131.41 रुपये कुल 7 लाख 82 हजार 309.37 रुपये है। मौके पर प्रखंड बीडीओ कुमार देवेश द्विवेदी, समिति के सचिव दिनेश कर्मकार, जितेन्द्र यादव, मिठुन मंडल, बलराम साह आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.