साहिबगंज, अगस्त 7 -- Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड के बीचपुरा, तेलो, विशनपुर, मोतीपहाड़ी और अप्रौल सहित कई पंचायतों में मनरेगा जॉब कार्डधारियों ने बिना केवाईसी के ही उनके जॉब कार्ड डिलीट किए जाने की शिकायत की है। ग्रामीणों का आरोप है कि जॉब कार्ड हटने से वे मनरेगा के बाद प्रारंभ होने वाले नई योजना वीबीजीरामजी के तहत रोजगार पाने से वंचित हो जाएंगे। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने जॉब कार्ड रद्द करने के संबंध में कोई आवेदन नहीं दिया था और न ही उन्हें पहले कोई सूचना दी गई। इसके बावजूद कई पात्र लाभुकों के जॉब कार्ड सूची से हटा दिए गए। इससे मजदूर परिवारों के सामने रोजगार का संकट उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों ने प्रखंड प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, पात्र लाभुकों के जॉब कार्ड पुन: बहाल करने तथा भविष्य में बिना नियमानुसार...