साहिबगंज, जुलाई 23 -- Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। लगातार बारिश के बाद गुरुवार को मौसम साफ रहा। सुबह से ही हल्की धूप निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। कई दिनों से हो रही बारिश के कारण बाजारों में चहल-पहल कम हो गई थी और लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित थी। धूप निकलते हीं लोग घरों से बाहर निकले। बाजारों में भी सामान्य दिनों की तरह भीड़ दिखी। लोगों ने भीगे कपड़े व अनाज को धूप में सुखाया। वहीं किसानों ने भी खेतों का जायजा लिया। किसानों ने भी राहत की सांस ली। हालांकि बारिश के कारण कई जगहों पर अब भी जलजमाव और कीचड़ की समस्या बनी हुई है। यह भी पढ़ें- Bihar Weather: बिहार में अभी खूब बरसेंगे बदरा; भागलपुर, पूर्णिया और कटिहार में तेज बारिश के आसार, मौसम का हाल मौसम साफ रहने से लोगों को दैनिक कार्य निपटाने में काफी सहूलियत मिली। बारिश थमने से ...