साहिबगंज, सितम्बर 22 -- Sahibganj News: साहिबगंज। शहर के बादशाह चौक के पास एक उचक्के ने मंगलवार को युवक का मोबाइल झपटकर फरार हो गया। इस संबंध में पीड़ित मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महादेवगंज के शेख आशिक ने नगर थाना में आवेदन दिया है। पीड़ित ने बताया कि वह अपने पिता को खाना पहुंचाने के बाद वापस बादशाह चौक स्थित एक दुकान में नाश्ता कर रहा था। तभी एक युवक वहां पर आया और मोबाइल लेकर फरार हो गया। मोबाइल की कीमत तकरीबन 18 हजार रुपए है। इधर,सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच की । यह भी पढ़ें- Ramgarh News: मोबाइल देखने के बहाने दुकान से फोन चुराकर भागा युवक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...