साहिबगंज, सितम्बर 20 -- Sahibganj News: बाढ़ का पानी हटने के बाद दुर्गंध व कीचड़ से बढ़ी परेशानी, मच्छरों का प्रकोप बढ़ा -नगर परिषद से की सफाई कराने व ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव की मांग

बाढ़ से हुई समस्याएँ साहिबगंज। शहरी इलाकों से बाढ़ का पानी तो निकल गया है लेकिन कई परेशानियों को अपने पीछे छोड़ गया है। जिस जगहों पर बाढ़ का पानी ज्यादा था पानरी हटने के बाद वहां गंदगी व कीचड़ जमा हो गये हैं। गड्ढों में जो बाढ़ का पानी रुका है उनमें मच्छरों का प्रकोप और ज्यादा बढ़ गया है तो दुर्गंध भी काफी निकल रहा। मतलब कि लोग जहां पहले बाढ़ के पानी से परेशान थे वही अब उस इलाके में लोग मच्छर, गंदगी, कीचड़ व बोरिंग के दुर्गंध वाले पानी की परेशानी उत्पन्न हो गई है। एक दिन पूर्व वार्ड पार्षद बुशरा तहरीम ने अपने वार्ड का निरीक्षण कर नगर परिषद से केमिकल व ब्लीचिं...