साहिबगंज, सितम्बर 26 -- Sahibganj News: बरहड़वा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के रामनगर स्थित एसबीआई बैंक के पास शनिवार देर शाम अनियंत्रित होकर बाइक से गिरने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान रूपेशपुर के कलीमुद्दीन शेख के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार कलीमुद्दीन शेख बाइक से बरहड़वा की ओर से अपने घर रूपेशपुर जा रहे थे। इसी दौरान रामनगर एसबीआई बैंक के सामने उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। इसी दौरान सड़क से गुजर रहे बरहड़वा थाना के गश्ती वाहन पर तैनात एएसआई अविनाश कुमार सिंह की नजर घायल पर पड़ी। उन्होंने तत्काल घायल को बरहड़वा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सा पदाधिकारी ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें बाहर रेफर कर दिया。 यह भी पढ़ें- Gopalganj News: च...