साहिबगंज, अगस्त 20 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत राजमहल - मंगलहाट मुख्य मार्ग गुरुवार को बाइक अनियंत्रित होकर गिर कर एक युवक घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार घायल की पहचान पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के डालकोला निवासी रोहित आलम (27)अपने दोस्तों के साथ कहलगांव घूमने गया था।घूमने के बाद वह बाइक से कहलगांव से राजमहल की ओर लौट रहे थे।इसी दौरान मंगलहाट के समीप अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर कर रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे आसपास के लोगों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया। डिप्टी में मौजूद डॉ. सादिक अंसारी ने घायल का इलाज किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...