साहिबगंज, सितम्बर 21 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। शहर के निबंधन कार्यालय के पास सोमवार को बाइक चालक और टोटो चालक के बीच टक्कर में बाइक चालक सहित एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार महाजनटोली के आनंद घोष (35) बाइक से अपने घर की तरफ आ रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ा चालक ने अचानक टोटो को मोड़ दिया। इससे बाइक व टोटो के बीच टक्कर हो गया। हादसे में बाइक चालक आनंद घोष सड़क पर गिरकर घायल हो गया ।इसी दौरान वहां से गुजर रही एक राहगीर बुध बढ़िया निवासी बेवी देवी (50) भी टोटो और बाइक की चपेट में आ जाने से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों घायलों को आसपास के लोगों एवं परिजनों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया। डॉक्टर सादिक अंसारी ने दोनों का इलाज किया। इधर,घटना की सूचना मिलते ही थाना के एएस आई नंदन चौधरी मौके ...