Sahibganj News: बाइक व टोटो की टक्कर में तीन घायल
साहिबगंज, अक्टूबर 27 -- Sahibganj News: तीनपहाड़। राजमहल-तीनपहाड़ मुख्य पथ के लालबन के पास टोटो व बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार लाल रंग की हीरो स्प्लेंडर बाइक पर काजीगांव निवासी कृष कुमार यादव काजीगांव से तीनपहाड़ की ओर जा रहे थे । इसी बीच विपरीत दिशा से चली आ रही टोटो वाहन में सवार दो बकरी व्यापारी दुलाल मंडल और इजाबुल शेख 13 बकरी को लोड कर राजमहल की ओर जा रहे थे। इसी बीच लालबन पथ पर नर्सरी के पास भीषण टक्कर हो गई । हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर तीनपहाड़ थाना के एएसआई राजेश राम घटनास्थल पहुंच घायलों को इलाज के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल भेजा । यह भी पढ़ें- Sahibganj News: बाइक और टोटो की टक्कर में तीन घायल,रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.