साहिबगंज, अक्टूबर 27 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि ।थाना क्षेत्र के नारायणपुर में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो जाने के मामले में पीड़ित के पिता ने बाइक चालक के विरुद्ध राजमहल थाना में केस दर्ज कराया है। मधुसूदन कॉलोनी के नीलकमल बैद्य ने पुलिस को बताया है कि सोमवार की सुबह करीब आठ बजे अपने पुत्र आनंद बैद्य (23) के साथ खेत जा रहा था। इसी दौरान नारायणपुर कॉलोनी नंबर-1 की ओर से राजमहल आ रही एक बाइक चालक ने उनके पुत्र को टक्कर मार दिया । हादसे में आनंद को गंभीर चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे अनुमंडल अस्पताल लाया गया। यहां से डॉक्टर ने रेफर कर दिया। मालदा मेडिकल कॉलेज ले जाने के बाद वहां से भी रेफर कर दिया गया। उसके बाद इलाज के लिए कोलकाता ले जाया गया है। बाइक चालक के विरुद्ध कार्रवाई की ...