साहिबगंज, अक्टूबर 3 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। बीते शुक्रवार की रात फोरलेन सड़क पर एक अज्ञात बाइक की जोरदार टक्कर से पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लक्खीपुर निवासी अमित कर्मकार (27) अपने पुत्र अक्षत कर्मकार (6)के साथ अपनी बाइक पर जामनगर से लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र दोनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। राहगीरों ने इसकी सूचना परिजन को दी।आनन-फानन में दोनों को अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ० कुमार सौरभ ने दोनों का इलाज किया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...