साहिबगंज, अक्टूबर 27 -- Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड के तेलो गांव में बाइक की चपेट में आने से तीन साल का बच्चा घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों ने घायल बच्चे को बोरियो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार तेलो गांव में मंगलवार को सड़क किनारे जयकांत पंडित (3) अपनी मां पूनम देवी के साथ खड़ा था। पूनम देवी ने बताया कि वह दातून फेंकने घर से बाहर निकली। बच्चा भी उसके पीछे-पीछे आया। अचानक एक बाइक की चपेट में आ जाने से बच्चे के सर पर चोट लगी। आनन-फानन मे बच्चे को सीएचसी लाया गया । मौके पर उपस्थित डॉ. कुलदीप कुमार ने बच्चे का प्राथमिक उपचार किया। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: तेलों में बाइक की चपेट में आने से तीन वर्षीय बच्चा घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...