साहिबगंज, जुलाई 15 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। तीन पहाड़ - राजमहल मुख्य मार्ग पर बुधवार को बाइक के चपेट में आने से नया बस्ती निवासी सलीम शेख की पुत्री सुहानी खातून (5) घायल हो गया। जानकारी के अनुसार सुहानी सड़क पार कर रही थी। उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार बाइक चालक के चपेट में आ जाने से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिसे परिजनों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां डॉ सादिक अंसारी के द्वारा इलाज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...