Sahibganj News: बाइक और टोटो की टक्कर में तीन घायल,रेफर
साहिबगंज, अक्टूबर 27 -- Sahibganj News: तीनपहाड़। तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के राजमहल-तीनपहाड़ मुख्य पथ के लालबन के समीप टोटो एवं बाइक की भीषण टक्कर में तीन लोग घायल हो गए है। मिली जानकारी के अनुसार लाल रंग की हीरो स्पेलेंडर बाइक पर कृष कुमार यादव काजीगांव से तीनपहाड़ की ओर जा रहे थे इसी बीच विपरीत दिशा से चली आ रही टोटो वाहन में सवार दो बकरी व्यापारी दुलाल मंडल और इजाबुल शेख 13 बकरी को लोड कर राजमहल की ओर जा रहे थे,इसी बीच लालबन पथ पर नर्सरी के समीप भीषण टक्कर हो गई जिसमे तीन लोग घायल होगए।वही घटना की सूचना पर तीनपहाड़ थाना के एएसआई राजेश राम दलबल के साथ घटनास्थल पहुंच घायलो को इलाज हेतु राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.