साहिबगंज, जुलाई 31 -- Sahibganj News: बरहड़वा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के इस्लामपुर गांव से घर के बाहर खड़ी एक बाइक चोरी हो गई। इस मामले में अंसारुल अंसारी ने बरहड़वा थाना में केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि बीते 30 जुलाई की रात को वह बरहड़वा से अपनी दुकान बंद कर घर लौटे और लाल रंग की हीरो सुपर स्प्लेंडर बाइक को घर के बाहर खड़ी कर सो गए। रात करीब दो बजे तक बाइक बाहर खड़ी थी, लेकिन सुबह करीब पांच बजे उठने पर बाइक गायब मिली। थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है । यह भी पढ़ें- Pilibhit News: एसपी के आदेश पर बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...