साहिबगंज, अक्टूबर 23 -- Sahibganj News: बरहेट । बरहेट बाजार में अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस ने एक कार से 900 बोतल कफ सिरप जब्त किया है। पुलिस ने मौके से कार को भी जब्त कर लिया है। मामले में बरहेट थाना में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उपरोक्त जानकारी बरहरवा एसडीपीओ नितिन खण्डेलवाल ने शुक्रवार को बरहेट थाना में पत्रकारों को दी है। उन्होंने बताया कि 22 अक्टूबर को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बरहेट बाजार चौक मस्जिद के सामने वाली गली में एक हुंडई आई 10 कार खड़ी है। उसमें अवैध सामान लदा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से प्लास्टिक में पैक 10 डिब्बे बरामद किए गए। इनमें 30 पीस के एक बंडल में कुल 300 पीस तथा पांच कार्टन में प्रत्येक कार्टन में 30...