साहिबगंज, सितम्बर 8 -- Sahibganj News: बरहड़वा, प्रतिनिधि। बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र के बरहरवा-बरहेट मुख्य पथ पर बरहरवा रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के सामने स्टेशन चौक में सड़क के बीचोंबीच बना गड्ढा इन दिनों लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। व्यस्त स्टेशन चौक पर दिनभर वाहनों और राहगीरों की आवाजाही रहती है। इसके बावजूद सड़क के बीच बने गड्ढे की वजह से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर बने गड्ढे के कारण आए दिन टोटो, ऑटो और मोटरसाइकिल चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। कई बार यात्रियों से भरा टोटो गड्ढे में जाने के बाद अनियंत्रित होकर पलट जाता है। इससे टोटो चालक के साथ उसमें सवार यात्री भी घायल हो जाते हैं। खासकर रात के समय गड्ढा दिखाई नहीं देने के कारण दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। ...